Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »साल खत्म होने से पहले परिवार के साथ यहां ले रोड ट्रिप्स का मजा

साल खत्म होने से पहले परिवार के साथ यहां ले रोड ट्रिप्स का मजा

साल खत्म होने में कुछ महीने ही बचे हैं, तो क्यों ना आने वाली छुट्टियों में परिवार के साथ हो जाये एक बेहतरीन वाली रोड ट्रिप

By Goldi

दिल्ली, बेंगलुरु की तरह मुंबई भारत के भीड़भाड़ वाले शहरों में से हैं..अगर आप छुट्टियों के दौरान अपने परिवार के साथ सुकून भरी छुट्टियां या फिर धमाल वाली रोड ट्रिप्स का मजा लेना चाहते हैं तो आखिर में बचे हुए महीनों में पड़ने वाली छुट्टियों में निकल पड़िए । इसमें कोई शक नहीं कि रोड ट्रिप्स बेहद ही मजेदार होती है।

हम आपको अपने लेख से मुंबई की तीन दिन रोड ट्रिप के बारे में बताने जा रहे हैं, जों शुरू होगी मुंबई से और खत्म होगी थोसेघर..इस रोड ट्रिप पर आप जमकर घूमेंगे भी और कुछ तूफानी भी करेंगे।

मुंबई-पंचगनी

मुंबई-पंचगनी

मुंबई से पंचगनी की करीबन 240 किमी की दूरी पर स्थित है,जिसे आप आसानी से साड़े चार घंटे में पूरा कर सकते हैं। पंचगनी का अर्थ है पाँच पहाडियाँ और यह समुद्र सतह से लगभग 1,350 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।pc:Balaji Photography

पंचगनी

पंचगनी

पंचगनी महारष्ट्र के लोकप्रिय हिलस्टेशन में से एक है..अगर आप अभी तक नहीं गये हैं तो इन छुट्टियों में जरुर जायें..यहां निराली पहाडियाँ पर्यटकों का मन मोह लेती हैं..साथ ही आप यहां दूर पहाड़ियों से परे स्वप्न की तरह सूर्यास्त देख सकते हैं, स्ट्राबेरी तोड़ने के मौसम का आनंद उठाना, आराम से नाव की सवारी करना या अगर आप कुछ और साहसिक कार्य करना चाहते हैं तो पैराग्लाइडिंग करना आदि यहाँ उपलब्ध है और यहाँ आपके विकल्प कभी खत्म नही होंगे!PC:Akhilesh Dasgupta

पंचगनी-कास पठार

पंचगनी-कास पठार

दूसरे दिन आप पंचगनी में रात गुजराने के बाद कास पठार की ओर रुख कर सकते हैं...अगर आप चारो और फूल ही फूल देखना चाहते हैं, कास पठार आप ही के लिए हैं।यहां आप झील से लेकर रंग बिरंगे फूलों की वादियों को निहार सकते हैं। यह जगह प्रकृति से प्यार करने के वालों के लिए एक दम बेस्ट है। यहां अगस्त से लेकर अक्टूबर के बीच घूमा जा सकता है..इस दौरान आप घाटी में रंग बिरंगे खिले हुए फूलों को देख सकते हैं। बता दें, पंचगनी से कास पठार की दूरी को एक घंटे 45 मिनट में पूरा किया जा सकता है।PC:Ashishshetty111

थोसेघर

थोसेघर

तीसरे दिन आप कास पठार से थोसेघर की ओर रवाना हो सकते हैं..यह आपकी रोड ट्रिप का अंतिम पड़ाव है। कास पठार से थोसेघर की कास पठार से दूरी करीबन डेढ़ घंटे की है। भले ही यहां की सड़के उतनी अच्छी नहीं है लेकिन थोसेघर आपको निराश नहीं करेगा।PC:Shaybajas

थोसेघर झरना

थोसेघर झरना

थोसेघर भारत का तीसरा सबसे बड़ा झरना है..बेहद ऊंचाई से गिरने वाले इस झरने में आप नहा भी सकते हैं, साथ ही कई वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी ले सकते हैं..मानसून के दौरान यह जगह पर्यटकों से लबालब रहती है।

तो इस तरह आप अपनी तीन दिन की छुट्टियों को रोमांचक अंदाज में अपने परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं, तो बिना देरी किये अभी से ही अपनी छुट्टियां प्लान कर डालिए।

pc:Rjsharayu

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+