Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कहाँ जा रहे हैं जनाब- मुंबई या दिल्ली? देख तो लीजिए किस शहर में खर्चा ज्यादा!

कहाँ जा रहे हैं जनाब- मुंबई या दिल्ली? देख तो लीजिए किस शहर में खर्चा ज्यादा!

घूमने जाने का मन बन गया है। विकल्प की सुईं भी सिर्फ दो जगहों पर आकर ही अटक रही है, एक देश की राजधानी दिल्ली और दूसरी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई। बैग भी पैक हो चुका है और जाने की तारीख भी तय है। लेकिन जरा ठहरिए...।

Mumbai

इतनी भी क्या जल्दी है! पहले जरा देख तो लिजिए कि दिल्ली और मुंबई में से कहाँ घूमने का कितना खर्च आएगा...किस शहर में रहना और रेस्तरां का बिल आपके बजट से बाहर जा सकता है? कौन सा शहर ज्यादा महंगा और कौन थोड़ा सस्ता है?

आइए आपके इन्हीं सवालों का जवाब देते हैं :

दिल्ली/मुंबई में एक दिन बिताने का औसत खर्च

Delhi

दिल्ली और मुंबई दोनों अलग-अलग जगहें हैं, जहां रहना, खाना और घूमने के खर्च भी बिल्कुल अलग-अलग हैं। अगर दोनों शहरों में खर्चों की तुलना की जाए तो निश्चित रूप से दिल्ली, मुंबई की तुलना में सस्ता साबित होगा। दिल्ली के किसी 3 या 4 स्टार होटल में रुकना, किसी अच्छे रेस्तरां में खाना, आसपास के क्षेत्रों में घूमना, ट्रांसपोर्टेशन के लिए आपको एक दिन में औसतन 3500 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। वहीं मुंबई की बात की जाए तो वह दिल्ली की तुलना में कहीं ज्यादा खर्चिला शहर है। मुंबई में इन्हीं चीजों के लिए आपको अपनी जेब से औसतन 5200 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं।

रहने का खर्च

Mumbai

दिल्ली और मुंबई में रहने के खर्च का अगर हिसाब किया जाए तो एक बार फिर से दिल्ली मुंबई की तुलना में बाजी मार ले जाता है। दिल्ली के किसी होटल में एक रात रुकने का किराया लगभग 2000 रुपये तक हो सकता है। वहीं बात अगर मुंबई की हो तो यहां के किसी 3 या 4 स्टार होटल में रुकने के लिए आपको 2800 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि होटलों में रुम का किराया मौसम और मांग के अनुसार घटती बढ़ती भी रहती है।

लोकल ट्रांसपोर्टेशन

Delhi metro

दिल्ली में आपको यातायात के लिए ई-रिक्शा, रिक्शा के साथ ही मेट्रो की व्यापक सुविधा मिल जाती है। इस वजह से दिल्ली में यातायात पर मुंबई की तुलना में काफी कम खर्च करने पड़ते हैं। दिल्ली में एक दिन में औसतन आपको यातायात पर 440 रुपये खर्च करना पड़ सकता है जबकि मुंबई में यह खर्च 659 रुपये पर पहुंच सकता है। मुंबई में यातायात के सस्ते साधनों में लोकल ट्रेन भले ही शामिल हो, लेकिन कुछ दिनों के लिए घूमने जाने वाले लोगों के लिए उसमें चढ़ना-उतरना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

खाने का खर्च

vada pav

अगर आप दिल्ली के किसी अच्छे रेस्तरां में खाने का मन बना रहे हैं तो आपका बिल ज्यादा से ज्यादा 1000 रुपये तक पहुंच सकता है। जो मुंबई की तुलना में कम है। मुंबई के किसी अच्छे रेस्तरां में खाने के लिए आपकी अच्छी-खासी जेब ढीली हो सकती है। मुंबई के किसी रेस्तरां में खाने के लिए आपको 2000 से 2500 रुपये तक का बिल चुकाना पड़ सकता है।

रहन-सहन में अंतर होने की वजह से दिल्ली और मुंबई में आपके औसत खर्च में भी अंतर आ सकता है। सभी खर्चों का यहां अंदाजा मात्र दिया गया हैं।

FAQs
मुंबई में घूमने का औसत खर्च कितना हो सकता है?

मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर बन गया है। मुंबई में रहने का एक रात का औसत खर्च 5000 से 5200 रुपये तक हो सकता है। मौसम व इलाके के आधार पर रहने व खाने-पीने के खर्च में भी कमी आ सकती है।

दिल्ली में एक रात रहने में कितना खर्च हो सकता है?

दिल्ली के किसी 3 या 4 स्टार होटल में रुकने के लिए आपको अपनी जेब से लगभग औसतन 2000 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि मौसम व मांग के अनुसार होटल में कमरों का किराया घटता-बढ़ता रहता है। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां आपको सस्ते होटल मिल सकते हैं।

दिल्ली और मुंबई में कौन सा शहर ज्यादा सस्ता है?

दिल्ली और मुंबई में निश्चित रूप से दिल्ली ज्यादा सस्ता शहर है। रहने और घूमने दोनों के लिहाज से दिल्ली मुंबई की तुलना में काफी सस्ता शहर है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई देश का सबसे महंगा शहर बन गया है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: mumbai delhi tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+