Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत-पाक मैच हो या वर्ल्ड कप फाइनल, अहमदाबाद आएं तो इन जगहों पर घूम कर जरूर जाएं

भारत-पाक मैच हो या वर्ल्ड कप फाइनल, अहमदाबाद आएं तो इन जगहों पर घूम कर जरूर जाएं

ICC ने वर्ल्ड कप 2023 का शिड्यूल जारी कर दिया है। इस बार वर्ल्ड कप के सारे मैच भारत के विभिन्न शहरों में खेले जाएंगे। लेकिन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच चलने वाले वर्ल्ड कप में अगर किसी मैच ने पूरा लाइम लाइट चुरा लिया है, तो वह 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच है।

ICC World cup

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर से चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भारत भिड़ेगा। इस हाई-प्रोफाइल मैच को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आएंगे। सिर्फ भारत-पाक ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भी अहमदाबाद के इस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान का मैच हो या वर्ल्ड कप फाइनल, अगर आप कोई भी मैच स्टेडियम में बैठ कर देखने के लिए अहमदाबाद आने वाले हैं, तो लगे हाथ इन जगहों पर बिना घूमे बिल्कुल वापस मत जाइएगा।

पतंग और विटेंज कार म्यूजियम

अहमदाबाद के इन दोनों म्यूजियम में एक बार घूमने के बाद आप इन्हें भूल नहीं पाएंगे। पतंग म्यूजियम में आपको इस ऐतिहासिक खेल के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इस म्यूजियम में आपको कम से कम 125 प्रकार के पतंग देखने को मिल सकते हैं। वहीं आपको अगर गाड़ियों का शौक है तो इनका इतिहास समझना भी जरूरी होता है।

Vintage car museum

इसलिए अहमदाबाद का विंटेज कार म्यूजियम जरूर घूमने आएं। इस म्यूजियम में आपको रोल्स रॉयस, मर्सिडीस, मेबैक, पैकार्ड समेत कई विदेशी ब्रांड की विंटेज गाड़ियां ना सिर्फ देखने को मिलेगी बल्कि आप कुछ शुल्क चुकाकर इन विटेंज गाड़ियों की सवारी भी कर सकेंगे।

अदलज की बावड़ी

adalaj ki bawari

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के अधिनस्थ यह एक प्राचीन धरोहर है। 5 मंजीला इस स्टेप वेल को स्थानीय लोग अदलज नी-वाव कहते हैं। यह बावड़ी या स्टेप वेल इंडो-इस्लामिक संरचना का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस बावड़ी का निर्माण 15वीं शताब्दी में पानी जमा करने के लिए किया गया था। बावड़ी में पानी की तरफ जाने वाली सीढ़ियों पर जैसे ही धूप की किरणें पड़ती है, वे चमक उठती है। यहां पहुंचने पर आपको बाहर की गर्मी और बावड़ी के अंदर की शीतलता में तापमान का फर्क साफ समझ में आ जाएगा।

साबरमती आश्रम

sabarmati ashram

गुजरात में अहमदाबाद आए और गांधी जी से संबंधित प्रसिद्ध साबरमती आश्रम बिना घूमे कोई कैसे वापस लौट सकता है। यह अहमदाबाद का सबसे लोकप्रिय स्थान है। यहां आपको महात्मा गांधी की विरासत से संबंधित कई चीजें दिखेंगी। महात्मा गांधी और कस्तुरबा गांधी के रहने के क्वार्टर, चरखा, लिखने का टेबल (मेज) से लेकर उनकी रसोई घर को भी बड़ा संभाल कर रखा गया है। साबरमती नदी के तट पर बसा यह आश्रम एक बार जरूर घूमना चाहिए।

सी प्लेन की सवारी

seaplane file photo

अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट से लेकर केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक सी-प्लेन की सेवा उपलब्ध है। पानी से ही टेक ऑफ और पानी में ही लैडिंग का आपको कभी ना भूलने वाला अनुभव होगा। 30 मिनट की उड़ान के दौरान जब यह सी-प्लेन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास में उड़ान भरता है, तब पूरे शहर समेत प्रकृति का विहंगम दृश्य नजर आता है। सी-प्लेन में एक बार में चालक दल के 4 सदस्यों और 15 लोगों को एक बार में सवार हो सकते हैं।

गुजरात साइंस सिटी

Gujrat science city

अगर आपकी विज्ञान में रुचि है तो अहमदाबाद में स्थित गुजरात साइंस सिटी में घूमने का मौका बिल्कुल मत छोड़िए। यहां आईमैक्स 3डी थिएटर, लाइफ साइंस पार्क, एनर्जी पार्क, म्यूजिकल फाउंटेन और एमफी थिएटर है, जो इस साइंस सिटी का मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा भी कई शैक्षणिक और तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले सेक्शन हैं, जहां खासतौर पर बच्चों को एक बार जरूर लेकर जाना चाहिए।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+