साल 2023 खत्म होने वाला है। पुराने जाते हुए साल को अलविदा करते हुए एक बार पीछे मुड़कर देखने का वक्त आ गया है। गुजर रहे इस साल में भी यात्रा प्रेमियों ने अपनी पसंदीदा जगहों के बारे में गूगल पर सर्च कर पढ़ा। जिन जगहों के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया उनमें से अधिकांश जगहें विदेशों में मौजूद है। लेकिन भारत की कुछ शानदार जगहों ने भी दुनिया भर के लोगों का मन मोह लिया और इनके बारे में सबसे अधिक पढ़ा गया।

हम यहां आपको उन Top 10 जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भारत से सबसे अधिक सर्च किया गया था।
Top 5 में गोवा शामिल
गूगल पर जिन जगहों या शहरों के बारे में भारत से सर्वाधिक सर्च किया गया, उनमें अधिकांश जगहें ही विदेशी शहरें हैं। भारतीयों ने जिन शहरों और जगहों के बारे में सर्वाधिक सर्च किया उसमें 10 जगहों की लिस्ट में Top 5 में भारत से सिर्फ गोवा ही शामिल है। इसके साथ ही गोवा भारत में सर्वाधिक खोजा गया भारतीय जगह भी बन गया है। इससे पता चलता है कि गोवा के प्रति भारतीयों में क्रेज कितना ज्यादा है। सीजन चाहे जो भी हो लेकिन गोवा में घूमने जाने का मौका कोई भी हाथ से जाने नहीं देना चाहता है।

सर्वाधिक खोजी गयी Top 10 जगहें
गूगल पर इस साल (2023) में जिन 10 जगहों के बारे में सर्वाधिक खोजा गया वो निम्न हैं :-
- वियतनाम
- गोवा
- बाली
- श्रीलंका
- थाईलैंड
- कश्मीर
- कुर्ग
- अंडमान और निकोबार द्वीप समुह
- इटली
- स्वीट्जरलैंड
Top 10 जगहों में भारत से 4 जगहें

गूगल पर भारत से जिन 10 जगहों के बारे में सबसे अधिक सर्च किया गया, उनमें भारत से सिर्फ 4 जगहें ही शामिल हैं। इन 4 जगहों में पहले नंबर पर गोवा है। दूसरे नंबर पर धरती का स्वर्ग कश्मीर ने अपनी जगह पक्की की है। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः कुर्ग (कर्नाटक) और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह मौजूद है। इस लिस्ट में उन जगहों का भी नाम शामिल है जहां हाल ही में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री किया गया है।

इस लिस्ट से पता चलता है कि घुमने के शौकिन भारतीयों को भारत के पर्यटन स्थलों से कहीं ज्यादा विदेशी पर्यटन स्थल आकर्षित करते हैं। भारतीय पर्यटन स्थलों में सैलानियों की पहली पसंद गोवा ही है। वहीं कश्मीर अपनी नैसर्गिक सुन्दरता की वजह से पर्यटकों को आकर्षित करने का कोई मौका नहीं चुकता है।



Click it and Unblock the Notifications














