Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अलविदा 2023 : इस साल जिन देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री की घोषणा की

अलविदा 2023 : इस साल जिन देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री की घोषणा की

साल 2023 को अलविदा कहने का वक्त नजदीक आ गया है। नये साल 2024 के आगमन की खुशियों में लोग डूबने ही वाले हैं। चलिए एक बार पीछे मुड़कर देखते हैं और उन सभी देशों के बारे में जानते हैं, जो इस साल भारतीय पर्यटकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए। उन देशों की लिस्ट पर करीब एक नजर डालते हैं और देखते हैं किन देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए इस साल वीजा फ्री की घोषणा की है।

trains in srilanka

1. थाईलैंड

इस साल थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री की घोषणा की थी, जिससे लंबे समय से इस देश में घुमने जाने का सपना देख रहे कई भारतीय सैलानियों को काफी फायदा पहुंचा। 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 के बीच थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। थाईलैंड में कोई भी भारतीय नागरिक 30 दिनों तक बिना वीजा के रुक सकता है। थाईलैंड ने यह छुट पर्यटन के क्षेत्र में भारतीय पर्यटकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही दिया है।

thailand beautiful view

2. श्रीलंका

पड़ोसी देश श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत समेत कई देशों के लिए फ्री वीजा की घोषणा की है। दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच श्रीलंका की ट्रिप पर जाने वाले किसी भी भारतीय को वीजा की जरूरत नहीं होगी। जैसा हम सभी जानते हैं कि श्रीलंका और भारत के बीच सिर्फ पर्यटन का ही नहीं बल्कि दोनों देश हिन्दू और बौद्ध धर्म में अपने विश्वास की वजह से भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यह फैसला दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती देने के उद्देश्य से ही लिया गया था।

temple in thailand

3. मलेशिया

मलेशिया ने भारतीय पर्यटकों को पूरे 1 साल के लिए वीजा फ्री देने का फैसला लिया है। दिसंबर 2023 से लेकर दिसंबर 2024 के बीच अगर कोई भारतीय पर्यटक मलेशिया की ट्रिप पर जाता है, तो उसे वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। मलेशिया में पर्यटन उद्योग को भारतीय पर्यटकों की वजह से काफी ज्यादा बढ़ावा मिलता है। इस वजह से मलेशिया ने भारतीयों को वीजा फ्री की सुविधा देने का फैसला लिया।

malaysia twin tower

4. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के पर्यटन विभाग ने हाल ही में अपने देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि के उद्देश्य से फ्री एंट्री वीजा की घोषणा करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इंडोनएशिया जिन देशों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा करने वाला है, उनमें भारत भी शामिल है। इंडोनेशियाई पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा करने का निश्चित रूप से उन्हें फायदा मिलेगा।

5. इरान

हाल ही में इरान के सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हैंडक्राफ मंत्रालय के मंत्री इज़्जातोल्ला ज़रगामी ने भारत समेत 33 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री होने की घोषणा की है। मूल रूप से दुनिया भर के नागरिकों को आकर्षित करने के लिए ही इरान ने यह फैसला लिया है। अब भारत, रूस, संयुक्त अरब अमिरात, सऊदी अरब, ब्राजिल, मॉरिशस, जापान, सीशैल, तंजानिया, वियतनाम और बॉस्निया जैसे देशों से इरान घुमने आने वाले पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं होगी।

6. केन्या

भारतीय पर्यटकों के लिए केन्या की सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केन्या का मसाई मारा नेशनल पार्क एक फेमस वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन है। इस नेशनल पार्क में घुमने जाने के लिए अब भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होगी। जनवरी 2024 से केन्या जाने वाले दुनिया भर के पर्यटकों को वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। केन्या की सरकार ने यह फैसला अपने पर्यटन व्यवसाय को बुस्ट करने के उद्देश्य से उठाया है। वो सभी नागरिक जिनके पास भारत का पासपोर्ट है, वो अब बिना किसी रोकटोक के केन्या में वाइल्ड लाइफ को एंजॉय कर सकते हैं।

कई देश जहां बिना वीजा के भी घुम सकते हैं

दुनिया भर में कई देश ऐसे भी हैं जहां घुमने जाने के लिए भारतीयों को किसी वीजा की जरूरत नहीं होती है। उनमें सबसे पहला नाम पड़ोसी देश नेपाल और भुटान का आता है। इसके अलावा ओमान, कतर, बार्बाडोस, फिजी, डॉमिनिका, जमैका, त्रिनिदाद और टोबागो, कज़ाकिस्तान, मॉरिशस में भी भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा की जरूरत नहीं होती है। वे बिना किसी वीजा के ही इन देशों में कहीं भी घुम सकते हैं। हां, इस दौरान उनको अपने पास भारतीय पासपोर्ट या भारतीय पहचान पत्र (आधार कार्ड) रखना अनिवार्य होता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+