Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अलविदा 2023 : देशभर की वो जगहों जो इस साल बनी खबरों की सुर्खियां

अलविदा 2023 : देशभर की वो जगहों जो इस साल बनी खबरों की सुर्खियां

साल 2023 खत्म होने में 1 सप्ताह का समय ही रह गया है। पिछले 1 साल के दौरान घटी कई घटनाएं एक-एक कर हमारे दिमाग में घुम रही हैं। इसके साथ ही वो सभी जगहें भी हमें याद आ रही हैं, जो उन घटनाओं का साक्षी रहा है। बीत रहे इस साल को अलविदा और आने वाले नये साल का स्वागत करने से पहले अब समय है एक बार पीछे मुड़कर देखने का।

Swarved mahamandir

उन सभी जगहों के बारे में जानने और फिर से एक बार याद करने का, जो इस साल अखबारों की सुर्खियां बनी, इंटरनेट पर छायी रही।

1. श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश

chandrayaan 3 isro

जी हां, यह वह जगह जो न सिर्फ इस साल बल्कि आने वाले कई सालों या यूं कहें जब तक भारत के अंतरिक्ष विज्ञान का इतिहास याद रखा जाएगा, श्रीहरिकोटा को भी याद किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई 2023 को भारत ने चांद की ऊंचाई नापी थी। चंद्रयान -3 को LVM3-M3 रॉकेट के सहारे सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था जिसने सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाले पहले देश के तौर भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में इतिहास में दर्ज कर दिया।

2. नई दिल्ली

bharat mandapam

इस साल 9-10 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत ने 18वें जी-20 समिट की अध्यक्षता की। महा उपनिशद से ली गयी पंक्ति 'वसुधैव कुटुम्बकम' पर आगे चलते हुए भारत ने विश्व को एक आधुनिक राष्ट्र की झलक दिखाई। यह पहली बार था जब भारत में जी-20 समिट का आयोजन किया गया था। दुनिया के बड़े-बड़े देशों से आने वाले प्रतिनिधियों और उनके राष्ट्राध्यक्षों ने दिल्ली के नवनिर्मित भारत मंडपम में विभिन्न वैश्विक चुनौतियों और समस्याओं को लेकर चर्चाएं की।

3. अयोध्या, उत्तर प्रदेश

ram mandir ayodhya

साल के शुरुआत से ही राम जन्मभूमि अयोध्या सुर्खियों में छाया हुआ है और साल का अंत होते-होते अयोध्या का राम मंदिर ही सबसे बड़ी खबर बन गया है। दुनिया भर के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतिक का साकार स्वरूप है अयोध्या का निर्माणाधिन राम मंदिर। अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला है। राम मंदिर दुनिया के पटल पर भारत की अध्यात्मिक संस्कृति और विश्वासों का नया आयाम लिख रहा है।

4. श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर

miss world kashmir

जी-20 सम्मेलन की वजह से सुर्खियों में आया श्रीनगर और जम्मू-कश्मीर इस साल पर्यटकों से भी गुलजार रहा। भारत में गूगल पर सर्च किये गये सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में कश्मीर ने टॉप 10 में अपनी जगह बनायी थी। इस साल ही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की सीईओ जूलिया एरिक मोरेली ने भी घोषणा की थी कि दिसंबर में ही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण की मेजबारी कश्मीर करने वाला है।

कश्मीर जो अपनी बेपनाह खुबसूरती की वजह से दुनिया भर के लोगों की जुबान पर छाया रहता है, इस सम्मानित प्रतियोगिता के आयोजन के कारण एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया।

5. अहमदाबाद, गुजरात

narendra modi stadium ahmedabad

जिन शहरों ने इस साल खबरों की सुर्खियां बनायी उस लिस्ट में अगला नाम गुजरात के अहमदाबाद का है। 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ICC Men's क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आयोजित किया गया था। फाइनल में भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से हुई थी। हालांकि भारत फाइनल मैच हार गया था लेकिन देश के सबसे विशाल स्टेडियम में खेला गया यह मैच क्रिकेटप्रेमियों के लिए काफी रोमांचक था।

इससे पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप सीरीज में ही भारत अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ भी इसी स्टेडियम में खेलने उतरा था, जिसमें भारत ने जीत भी दर्ज की थी।

6. वाराणसी, उत्तर प्रदेश

swarved mahamandir varanasi

इस साल भारत की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी अपने विकास कार्यों की वजह से खबरों में छाया रहा। इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े रिवर क्रुज MV गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई थी। यह लग्जुरियस रिवर क्रुज वाराणसी के विभिन्न गंगा घाटों के साथ-साथ महादेव के काशी की एक अलग ही खुबसूरती को दिखाता है।

साल के अंत में वाराणसी में ही पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया। 108 फीट ऊंचा और मकराना मार्बल से बना यह मेडिटेशन सेंटर बेहद शानदार और खुबसूरत है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+