Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Year Ender 2024 : दुनिया के कौन से देश रहे इस साल सबसे ज्यादा मशहूर, कितना प्रसिद्ध हुआ भारत?

Year Ender 2024 : दुनिया के कौन से देश रहे इस साल सबसे ज्यादा मशहूर, कितना प्रसिद्ध हुआ भारत?

दुनिया का हर देश अपने-आप में बड़ा ही खास होता है। कहीं प्राकृतिक नजारे लोगों को आकर्षित करते हैं, तो कहीं इतिहास, कहीं विज्ञान और तकनीक लोगों को पसंद आते हैं तो किसी देश में लोगों की सोच पर्यटकों को भा जाती है। साल 2024 खत्म होने वाला है। अमेरिकी सर्वे एजेंसी YouGov.com ने दुनिया के उन देशों के बारे में सर्वे किया जो इस साल सबसे ज्यादा मशहूर हुए।

यह सर्वे इन देशों की प्रसिद्धि (Fame) (लोग कितनी अच्छी तरह से उन देशों के बारे में जानते हैं) और लोकप्रियता (Popularity) (लोग उन देशों को कितना पसंद करते हैं) के आधार पर किया गया है। बता दें, YouGov एक ऑनलाइन सर्वे एजेंसी है, जिसके सर्वे में सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के देशों से लोग हिस्सा लेते हैं।

हम आपको YouGov के सर्वे के आधार पर दुनिया के टॉप 10 सबसे प्रसिद्ध देशों के साथ-साथ भारत के बारे में बताएंगे। इस सर्वे के मुताबिक भारत दुनिया में कितना प्रसिद्ध है और इसकी लोकप्रियता कितनी है! सबसे पहले दुनिया के टॉप 10 सबसे प्रसिद्ध देशों की लिस्ट -

1. फ्रांस

Fame - 99%
Popularity - 62%

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध देशों की लिस्ट में इस साल फ्रांस ने टॉप किया है। इसकी मुख्य वजह साल 2024 में पेरिस में आयोजित होने वाला ओलंपिक गेम्स था। इसमें भारत समेत दुनिया भर के तमाम देशों ने हिस्सा तो लिया है, साथ ही लंबे समय तक फ्रांस व पेरिस चर्चाओं का विषय भी बना रहा। इसके अलावा फ्रांस की राजधानी पेरिस न सिर्फ दुनिया का सबसे रोमांटिक शहर कहलाता है बल्कि यहां मौजूद एफिल टावर को देखने जाना हर नए जोड़े का सपना भी होता है।

2. क्यूबा

Fame - 99%
Popularity - 36%

क्यूबा सबसे पुराने कैरिबियन आइलैंड में से एक है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। इस आइलैंड की संस्कृति, इसका इतिहास और यहां की धरोहरें पर्यटकों को आकर्षित करती है। इसी वजह से क्यूबा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ सका है।

3. जर्मनी

Fame - 98%
Popularity - 62%

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध देशों की लिस्ट में जर्मनी तीसरे स्थान पर है। इस साल जर्मनी ने बेसिक लॉ के अपने 75 साल पूरे किये हैं। यानी एक लोकतांत्रिक देश के तौर पर जर्मनी ने 75 सालों का सफर पूरा किया है। शायद यहीं वजह इस साल जर्मनी को मिली प्रसिद्ध की भी है।

4. स्पेन

Fame - 98%
Popularity - 64%

स्पेन दुनिया का चौथा सबसे प्रसिद्ध देश तो बन गया है लेकिन शायद इस प्रसिद्धि की वजह सकरात्मक होने के बजाए नकरात्मक ही रही है। इस साल नवंबर के महीने में स्पेन में आयी भारी बाढ़ में लगभग 250 लोगों की जान चली गयी। इसके अलावा फैशन चेन मैंगो के संस्थापक इसाक एंडिक की स्पेन में पहाड़ से गिरकर मौत हो गयी। हालांकि पर्यटन के लिहाज से स्पेन हमेशा से ही दुनिया भर के लोगों का पसंदीदा रहा है।

5. चीन

Fame - 98%
Popularity - 27%

मानव सभ्यता का सबसे पुरानी शरणस्थली के तौर पर चीन की लोकप्रियता है। चीन की जनसंख्या भी दुनिया भर में सबसे ज्यादा है। पिछले कुछ समय से चीन के पर्यटन उद्योग में भी लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले कई सालों के मुकाबले चीन के पर्यटन क्षेत्रों में हो रहे सुधार और खुलेपन की वजह से बड़ी संख्या में लोग अब चीन में घूमने जाना भी खुब पसंद कर रहे हैं।

6. अमेरिका

Fame - 98%
Popularity - 80%

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध देशों की टॉप 10 लिस्ट में अमेरिका 6वें पायदान पर मौजूद है। इसकी मुख्य वजह इस साल अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव हैं। लंबी प्रक्रिया के साथ अमेरिका में संपन्न हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव पर भारत, रूस, पाकिस्तान, चीन आदि देशों के साथ ही पूरी दुनिया की नजरें भी बनी हुई थी।

7. इंग्लैंड

Fame - 98%
Popularity - 66%

इस साल इंग्लैंड या जिसे ग्रेट ब्रिटेन कहा जाता है, की प्रसिद्धि की वजह भी चुनाव ही रहा है। भले ही इंग्लैंड पर शासन उसका शाही परिवार करता हो, लेकिन यहां प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव होता है। इस साल हुए चुनाव में भारतीय मूल के ऋषि सुनक की हार हुई और लगभग 14 सालों के बाद लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए। यह पूरी प्रक्रिया लंबे समय तक चली, जिस वजह से इंग्लैंड भी काफी लंबे समय तक चर्चाओं में बना रहा।

8. आइसलैंड

Fame - 98%
Popularity - 71%

आइसलैंड को एक तरफ आग और दूसरी तरफ बर्फ का देश कहा जाता है। इस साल सितंबर में आइसलैंड में दुर्लभ ध्रुवीय सफेद भालू नजर आए, हालांकि वहां की पुलिस ने डर के मारे भालू को गोली मार दी। इसकी चर्चाएं भी दुनिया में काफी हुई। लेकिन हाल ही में आइसलैंड में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कभी बर्फ तो कभी आग की वजह से आइसलैंड लगातार चर्चाओं में बना रह रहा है।

9. नाइजीरिया

Fame - 97%
Popularity - 34%

नाइजीरिया एक बड़ी अफ्रीकी आर्थिक शक्ति है। इसके साथ ही नाइजीरिया में कच्चे तेल का भंजाल होने की वजह से भी दुनिया के तमाम देशों की नजर इसपर बनी रहती है। पिछले दिनों ब्राजिल में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जाते समय पीएम नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया का भी दौरा किया था। पीएम मोदी के नाइजीरिया दौरे की वजह से भी यह चर्चाओं में छाया हुआ था।

10. इटली

Fame - 97%
Popularity - 72%

इटली अपने ऐतिहासिक धरोहरों की वजह से दुनिया के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध देशों में गिना जाता है। वेनिस हो या लिनिंग टावर, इटली को हमेशा चर्चाओं में बनाए रखता है। यूनोस्को की विश्व धरोहर साइट भी सबसे ज्यादा इटली में ही मौजूद है। इनकी संख्या करीब 50 है।

भारत

Fame - 97%
Popularity - 38%

अपनी कला, संस्कृति और धरोहरों की वजह से भारत दुनिया के प्रसिद्ध देशों में गिना जाता है। YouGov की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 के दौरान भारत दुनिया के सबसे प्रसिद्ध देशों की लिस्ट में टॉप 10 में तो अपनी जगह नहीं बना सका लेकिन टॉप 20 देशों की लिस्ट में इसने अपनी जगह पक्की जरूर कर ली। भारत दुनिया के सबसे प्रसिद्ध देशों की लिस्ट में 18वें पायदान पर मौजूद है।

delhi

इस साल अमेरिका और ब्रिटेन की तरह भारत में भी आम चुनाव हुए, जिनकी वजह से दुनिया में इसकी प्रसिद्धि भी फैली। पीएम मोदी अक्सर विभिन्न मित्र देशों के सफर पर जाते रहते हैं, जिनका फायदा भारत की कूटनीति को तो मिलता है साथ ही इसे दुनिया भर की चर्चाओं में भी बनाए रखता है। जो इसकी प्रसिद्धि का कारण बनता है।

More News

Read more about: year ender 2024 india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+