Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ से है आशिकी तो डेट पर जाएं जाकिर हुसैन रोज गार्डन

चंडीगढ़ से है आशिकी तो डेट पर जाएं जाकिर हुसैन रोज गार्डन

चंडीगढ़ पूरे देश में अपनी आधुनिक जीवनशैली के लिए जाना जाता है। पंजाब घूमने और पंजाबी खाने के शौकिन पूरे साल चंडीगढ़ घूमने आते रहते हैं। चंडीगढ़ का माहौल ही ऐसा है कि आपको इससे आशिकी हो जाएगी। चंडीगढ़ में ऐसी कई जगहें हैं जहां देशभर से लोग घूमने आते रहते हैं। अगर आप भी चंडीगढ़ घूमने जाना चाहते हैं तो कुछ खास जगहों पर जरूर जाएं।

चंडीगढ़ में यहां जरूर घूमें

सुखना लेक

Sukna lake chandigarh

पूरे शहर में कहीं भी वह सुकून नहीं मिलता है जो चंडीगढ़ में आपको सुखना लेक के किनारे मिलेगी। 3 किमी के दायरे में फैला सुखना लेक सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। सर्दियों के मौसम में तो यहां साइबेरीयन बत्तख और सारस के अलावा और भी कई तरह के प्रवासी पक्षी नजर आते हैं। यह लेक एक बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट है। लेक में आप बोटिंग का आनंद भी उठा सकते हैं।

जाकिर हुसैन रोज गार्डन

zakir hussain rose garden

चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है जाकिर हुसैन रोज गार्डन। लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में फैले इस गार्डन को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते रहते हैं। इस गार्डन में 1500 से ज्यादा गुलाब की किस्में देख सकते हैं। इस गार्डन में फूल जितने खूबसूरत नजर आते हैं, उतने सुन्दर शायद ही आपको कहीं और नजर आएंगे। गार्डन की वास्तुकला भी शानदार है।

रॉक गार्डन

rock garden

अपने नाम के अनुसार रॉक गार्डन में आपको सिर्फ पत्थर नहीं बल्कि पत्थरों का कलात्मक स्वरूप देखने को मिलेगा। इस गार्डन को देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। पत्थरों से तरह-तरह की कलात्मक मूर्तियां व चीजें बनाकर इस गार्डन को सजाया गया है। इस गार्डन में आपको कृत्रिम झरना भी देखने को मिलेगा।

टेरेस्ड गार्डन

terraced garden

चंडीगढ़ का टेरेस्ड गार्डन 10 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस गार्डन का मुख्य आकर्षण इसके म्यूजिकल फाउंटेन हैं, जहां पंजाबी गानों के साथ-साथ फिल्मों के गाने भी बजते रहते हैं। गर्मी की शाम में सैर और ठंडी हवा खाने के लिए यह गार्डन बेस्ट है। यहां आपको कई तरह के फूल देखने को मिलेंगे।

कला सागर

kala sagar chandigarh

टूटी फुटी चीजों का किस तरह कलात्मक उपयोग हो सकता है यह चंडीगढ़ के कला सागर में पहुंचने पर ही पता चलता है। यहां आपको कई आकर्षक नमूने मिलेंगे जिन्हें देख कर यह समझ में आता है कि सृजनशिलता कितनी कलात्मक हो सकती है। कला सागर की बनावट और शैली लोगों को खूब पसंद आती है।

चंडीगढ़ म्यूजियम

chandigarh museum

अगर आप कला के शौकिन हैं तो चंडीगढ़ म्यूजियम जरूर आएं। म्यूजियम में आपको कांगड़ा, राजस्थानी और मुगलों की कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। इस म्यूजियम में एक आर्ट गैलरी भी है जहां आपको पुराने और आधुनिक कला के नमूने नजर आएंगे। म्यूजियम सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को म्यूजियम बंद रहता है।

FAQs
चंडीगढ़ से क्या खरीदारी करनी चाहिए?

चंडीगढ़ से पंजाबी सलवार-कमीज, फुलकारी के दुपट्टे, जूतियां और ऊनी सामानों की खरीदारी करनी चाहिए। चंडीगढ़ हस्तशिल्प के सामानों का गढ़ माना जाता है।

चंडीगढ़ में कौन सी घूमने की जगह सबसे फेमस है?

चंडीगढ़ में रॉक गार्डन और चंडीगढ़ म्यूजिय बेहद फेमस जगहें हैं जहां हर सैलानी जरूर जाना चाहते हैं। इसके अलावा जाकिर हुसैन रोज गार्डन में भी पर्यटक जरूर घूमने जाना पसंद करते हैं।

चंडीगढ़ क्यों प्रसिद्ध है?

चंडीगढ़ को आधुनिक भारत में योजनाबद्ध तरीके से बनाया हुए पहला शहर माना जाता है। इस शहर की शानदार वास्तुकला पर्यटकों को आकर्षित करती है। चंडीगढ़ में कई गार्डन हैं जो सैलानियों को आकर्षित करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: chandigarh punjab india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+