वेक्कालीअम्मन मन्दिर त्रिची से 7 किमी की दूरी पर वोराईयूर में स्थित है। मन्दिर चोलों की वेदी के रूप में एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थान है। इस मन्दिर की प्रमुख विशेषता यह है कि इसके इष्टदेव के सिर पर छत नहीं है। ऐसा माना जाता है कि इसके पीछे यह कारण है कि देवी वेक्कालीअम्मन ने अपने भक्तों से उनपर तब तक छत न बनाने के लिये कहा जबतक कि पृथ्वी पर सभी मानवों के सिर पर छत न हो जाये। कई भक्त यहाँ मंगलवार और शुक्रवार को आते हैं क्योंकि इन दिनों को मन्दिर का विशेष दिन माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications