भृतृहरि गुफाएँ, मध्य प्रदेश में शिप्रा नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। ये गुफाएँ उज्जैन के प्राचीन शहर के पास है। यह जगह मध्य प्रदेश पर्यटन मंत्रालय के द्वारा एक सुंदर स्थल माना जाता है। इन गुफाओं के अंदर जाने पर एक अद्भुत अनुभव का अहसास होता है।
इन गुफाओं के अंदर स्थित मूर्तिकला वर्तमान समय में अधिक देखने को नहीं मिलती है, लेकिन एक अद्भुत अनुभव उन लोगों का इंतज़ार कर रहा है जो आज तक इस जगह पर नहीं गए हैं। इस जगह जाने के लिए आपको ज़मीन के काफी नीचे तक जाना होगा और वहाँ पर साँस लेना भी बहुत मुश्किल होता है।
इस गुफा का नाम महान राजा विक्रमादित्य के बड़े भाई भृतृहरि के नाम पर रखा गया है। यह जगह भृतृहरि की योग पद्धतियों के कारण प्रसिद्ध हुई जो नाथा संप्रदाय में पूजनीय बन गया था। यदि आप इन गुफाओं के संरचनात्मक डिज़ाइन को देखें तो आपको 10वीं सदी के परमार काल के दो मंजि़ला मठ की अनुभूति होगी।



Click it and Unblock the Notifications