डंकन इकोलाजिकल पार्क उखरूल जि़ले के सबसे बड़े पार्कों में से एक है। फुनग्रेई में उखरूल जि़ला मुख्यालय से 3कि.मी. दूर स्थित यह पार्कएक पिकनिक स्पॉट है। यह 1984 में स्थापित किया गया था। इसके अंदर बना बच्चों का पार्क बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है और आप स्थानीय लोगों को नियमित रूप से खुली जगह में घूमते हुए देख सकते हैं।
हालांकि, पिछले कुछ सालों से मुख्यतः रखरखाव के अभाव के कारण पार्क की हालत बहुत हद तक खराब हो गई है। सरकार भी डंकन इकोलाजिकल पार्क को बढ़ावा देने के लिए कोई कदम उठाने में नाकाम रही है। इसकी हालत में सुधार लाने के लिए अब उपाय किए जा रहे हैं और इस दिशा में पहला कदम बच्चों के पार्क का समावेश किया गया है।
स्थानीय नेताओं ने इसकी स्थिति को सुधारने के लिए बहुत चिंता जताई है। बहुत से लोगों का कहना है कि इस पार्क में पेड़ लगाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications