Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » उखरुल » मौसम

उखरुल मौसम

उखरूल की यात्रा के लिए गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा रहता है जब तापमान रूखा नहीं होता है। वसंत ऋतु चारों ओर अपने सुंदर निशान छोड़ देती है औरहरे-भरे पेड़ आँखों को सुकून प्रदान करते हैं। यह जगह गर्मियों के दौरान ज़्यादातर सूखी रहती है जिससे एक जगह से दूसरी जगह तक यात्रा करना आसान हो जाता है।

गर्मी

उखरूल में गर्मियाँ मार्च से शुरु होकर मई तक सुहावनी होती हैं। यहाँ अधिकतम तापमान 33डिग्री से. से ज़्यादा नहीं होता और न्यूनतम तापमान 20डिग्री से. से कम नहीं होता है। मौसम की सुखद परिस्थितियों के कारण अनेक पर्यटक गर्मियों में उखरूल आते हैं।

मानसून

राज्य के बाकी क्षेत्रों की तरह उखरूल में भी मानसून भारी बारिश लेकर आता है। लगातार बारिश होने के कारण जून से सितंबर तक का मौसम नमी वाला होता है। कभी-कभी मानसून अक्तूबर तक भी रहता है। बारहमासी बारिश बाहरी गतिविधियों को बाधित करती है। मानसून के दौरान पर्यटक उखरूल आना पसंद नहीं करते हैं।

सर्दी

सर्दियों के दौरान तापमान काफी नीचे चला जाता है जिससे उखरूल में बहुत ठंड हो जाती है। दिसंबर से फरवरी तक सर्दी के महीने होते हैं। इस समय पारा 3डिग्री से. सेकम भी रिकार्ड किसा जा चुका है। सर्दियों में उखरूल की यात्रा के दौरान किसी को भी उचित देखभाल की आवश्यकता होती है।