उट्टारे एक स्थल है जो यहां की सुंदरता और शांति के लिए प्रसिद्ध है, यह जगह पश्चिमी सिक्किम जिले में स्थित है। हालांकि यह जगह बेहद आकर्षक भी है, यहां के स्थल काफी रोचक हैं, पर्यटक यहां आकर हिमालय पर्वत का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं, विशेषकर सर्दियों के दौरान बर्फ से ढकी चोटियां मन को लुभा लेती है।
उट्टारे के आसपास के क्षेत्रों में स्थित पर्यटन स्थल
उट्टारे की यात्रा के दौरान यहां के कुछ रोचक स्थलों की सैर के लिए अवश्य आएं, जिनमें शामिल हैं : काग्जू गुम्फा या मठ, डेंटम चोटी, मेनबस झरना और चियुयाभंग दर्रा।
भूगोल
उट्टारे तक गेजिंग, पेल्लिंग या डेंटम से पहुंचा जा सकता है। यह स्थल 6600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सिक्किम के पश्चिमी जिले में स्थित होने के कारण, पर्यटकपेल्लिंग , गेजिंग या डेंटम से आसानी से पहुंच सकते हैं। इस यात्रा में आप सिंगशोर पुल को भी पार करेंगे, जिसे एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा पुल कहा जाता है। उट्टारे की ऊंचाई 6600 फीट है।
उट्टारे का मौसम
उट्टारे का मौसम, साल भर नम और सुखद रहता है, जहां पर्यटकों को सैर करने में दिक्कत नहीं होती है।
कैसे पहुंचे उट्टारे
उट्टारे ,पेल्लिंग के नजदीक स्थित है और यहां तक सड़क मार्ग के द्वारा यात्रा करने का सबसे आसान तरीका है। पर्यटक, उट्टारे तक पहुंचने के लिए बस की सैर भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications