उत्तरकाशी से 32 किमी की दूरी पर स्थित नचिकेता ताल एक सुंदर झील है। झील के चारों ओर ओक, पाइन, और रोडोडेनड्रान फल के वृक्ष हैं, जो इस जगह की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। ऐसा माना जाता है कि नचिकेता झील, ऋषि उदालक के बेटे द्वारा बनावाई गयी थी।
उत्तरकाशी से 29 किमी दूर स्थित चौरंगीखाल से पर्यटक नचिकेता ताल जा सकते हैं। पर्यटकों को चौरंगीखाल से नचिकेता ताल तक पहुँचने के लिए 3 किमी पैदल चलना पड़ता है। यात्रियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि नचिकेता ताल में ठहरने की सुविधा मौजूद नहीं है इसलिए चौरंगीखाल या उत्तरकाशी में ठहरना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications