Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» वधु तुलापुर

वधु  तुलापुर - दो गाँव जो इतिहास दर्शातें हैं

10

वधू और तुलापुर दो छोटे गांवों, महाराष्‍ट्र राज्‍य के पुणे जिले में स्थित है। भारतीय इतिहास में इन दोनों गांवों की जड़ें गहरी समाई हुई हैं। शिवाजी के बेटे संभीजी ने अपने जीवन के अन्तिम क्षण इन्‍ही स्‍थानों पर बिताए थे। तुलापुर, पुणे से 40 किमी. दूर उत्‍तर-पूर्व में स्थित है। यह गांव तीन नदियों ब्रहमा, भामा और इंद्रायणी के संगम पर बसा हुआ है। तुलापुर को पहले नागरगांव के नाम से जाना जाता था। वहीं दूसरी तरफ वधू में संभाजी महाराज और उनके कवि मित्र कवि कैलाश की समाधि बनी हुई है।

वधू और तुलापुर का ऐतिहासिक महत्‍व

तथ्‍य यह है कि यह गांवों छोटे होने के बावजूद भी मराठा शासन के अध्‍याय में एक समान रूप से महत्‍वपूर्ण भूमिका रखते है। जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि तुलापुर में छत्रपति संभाजी को मारा गया था, जबकि वधू में उनका अन्तिम संस्‍कार किया गया था। इसी कारण वधू में शिवाजी के बेटे की कब्र बनी हुई थी। दोनों गांवों में संघर्ष और त्‍याग की गुंज ही इन्‍हे आकर्षण का केन्‍द्र बनाती है। समाधि के अलावा,1822 में एक युद्ध स्‍मारक का निर्माण किया गया था जिसे रणस्‍तम्‍भ के नाम से जाना जाता है। यह उन मराठा योद्धाओं की स्‍मृति में बनवाया गया था जो ब्रिटिश और मराठा के बीच अंतिम लड़ाई में मारे गये थे।  

वधू और तुलापुर में क्‍या देखें

तुलापुर को प्राचीन शिव मंदिर संगमेश्‍वर का घर कहा जाता है। यह मंदिर काफी महत्‍वपूर्ण है क्‍योकि इसी जगह संभाजी को मुगलशासक औरंगजेब द्वारा मारा गया था। विशेष और शुभ अवसरों के दौरान फाटक खुलने पर इस मंदिर में भक्‍तों और पर्यटकों की संख्‍या में भारी इजाफा होता है। दोनो ही गांव प्रमुख ऐतिहासिक स्‍थान है यह तथ्‍य हमें भूलना नहीं चाहिए और वधू और तुलापुर का भ्रमण करना चाहिए ताकि देश के इतिहास के बारे में ज्‍यादा से ज्‍यादा जानकारी मिलें।

वधू और तुलापुर में आकर्षण के केन्‍द्र

संभाजी महाराज समाधि- संभाजी की समाधि तुलापुर गांव के संगमेश्‍वर मंदिर के निकट ही स्थित है। यहॅा पर शिवाजी के पुत्र मराठा शासक संभाजी महाराज को सलामी देते हुऐ एक भव्‍य प्रतिमा को बनाया गया। साथ ही संभाजी को धर्मवीर का शीर्षक भी दिया गया है जिसका अर्थ है कि धर्म का रखवाला। इस समाधि का निर्माण मुगल शासक औरंगजेब के हाथों संभाजी की मौत के बाद करवाया गया था।

वधु तुलापुर इसलिए है प्रसिद्ध

वधु तुलापुर मौसम

घूमने का सही मौसम वधु तुलापुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें वधु तुलापुर

  • सड़क मार्ग
    देश के कई राज्‍यों और शहरों से वधू और तुलापुर तक जाने के लिए प्राइवेट टूर एजेन्‍सी, बसों को चलाती है। पुणे से पी एम टी बस स्‍टैण्‍ड से वधू और तुलापुर के लिए सीधी बसें मिल जाती है। बस की यात्रा थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन पर्यटक के बजट को बिगाड़ने वाली नहीं होती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    वधू और तुलापुर के सबसे नजदीक स्थित रेलवे स्‍टेशन पुणे है जोकि यहां से 30 किमी. की दूरी पर है। पुणे से वधू और तुलापुर तक लोकल बसों और टैक्‍सी के द्वारा पॅहुचा जा सकता है। पुणे के अलावा, मुम्‍बई, अहमदनगर और नागपुर भी नजदीकी रेलवे स्‍टेशन है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    अगर आप हवाईयात्रा का प्‍लान कर रहें है तो छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुम्‍बई सबसे नजदीक पड़ेगा जोकि देश-विदेश से जुडा हुआ है। महाराष्‍ट्र स्थित इस एयरपोर्ट में प्रतिदिन कई राष्‍ट्रीय और अर्न्‍तराष्‍ट्रीय उड़ानें भरी जाती है। यहां से वधू और तुलापुर गांव के लिए टैक्‍सी मिल जाती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
12 Jun,Fri
Return On
13 Jun,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
12 Jun,Fri
Check Out
13 Jun,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
12 Jun,Fri
Return On
13 Jun,Sat