शोलायार, अपर शोलायार डैम के लिए प्रसिद्ध है जो वालपराई से 20 किमी दूर ही। संपूर्ण एशिया के सबसे गहरे बांधों में दूसरे क्रमांक पर स्थित इस डैम को देखने के लिए साल भर लोग आते हैं। यह डैम तमिलनाडू के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्रोजेक्ट का एक भाग है। इस डैम को देखने के लिए आपको विशेष अनुमति लेनी होगी। इस भव्य बाँध और इसमें से उफनते हुए पानी को निकलते हुए देखना एक अविस्मरणीय अनुभव है।
यह पोल्लाची से 85 किमी दूर है। यह डैम बागानों, घने जंगलों, हरी भरी पहाड़ियों और घास के मैदानों के बीच स्थित है। शोलायार एक ऐसी जगह है जहाँ पर्यटक शान्ति और आराम के लिए आते हैं जो शहरों में दुर्लभ है। ऐसी अभूतपूर्व जगह होने के कारण यहाँ वर्ष भर पर्यटक आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications