दरभंगा घाट, वाराणसी के दशाश्वमेध घाट और राणा महल घाट के बीच में स्थित है। इस घाट का नाम दरभंगा शाही परिवार के नाम पर रखा गया था। इस घाट के अलावा, दरभंगा शाही परिवार ने 1900 के शुरूआत में गंगा नदी के तट पर एक भव्य महल का निर्माण करवाया था, जहां वह लोग परिवार के धार्मिक अनुष्ठान करवाया करते थे और घाट की गतिविधियों को देख सकते थे।
लोकप्रिय हिंदू विश्वास के अनुसार, वाराणसी के घाटों पर अंतिम संस्कार करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। अन्य घाटों की तरह, दरभंगा घाट में भी शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। यह घाट अन्य घाटों की अपेक्षा थोड़ा सा छोटा है,लेकिन बबुआ पांडे घाट के निकट यह विस्तृत हो जाता है। इस घाट पर एक मंदिर भी स्थित है जो भगवान शिव को समर्पित है।



Click it and Unblock the Notifications