विजयवाड़ा का गांधी स्तूप गांधी हिल्स पर स्थित है। यह भारत का पहला ऐसा गांधी स्मारक है, जो सात स्तूप से बनाया गया है। यह पहाड़ी पर 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 52 फीट ऊंचें इस स्तूप का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति जाकिर हुसैन द्वारा 1968 में किया गया था। इस स्मारक को आकर्षक बनाने के लिए यहां गांधी मेमोरियल लाइब्रेरी, गांधी जी के जीवन की झलक दिखाने वाला लाइट एंड साउंड शो और एक ताराघर का भी निर्माण किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications