रंगजी मंदिर वृंदावन के कुछ उन गिने चुने मंदिरों में से एक है जो श्रेष्ठ द्रविड वास्तुशिल्प शैली में बना है। इसे 1851 में बनवाया गया था और इसमें मुख्य देवता के रूप में श्री रंगनाथ या रंगजी विराजमान हैं। मंदिर की दीवारें काफी ऊंची है और इसमें 50 फीट का द्वाजस्तंभ है।
साथ ही इसका सामने का हिस्सा बेहद भव्य है। इसकी कुछ विशेषताओं को मथुरा के प्रसिद्ध सेठ परिवार द्वारा डिजाइन किया गया था। यह मंदिर वृंदावन के बड़े और भगवान विष्णु को समर्पित मंदिरों में से एक है। रंगजी भगवान विष्णु के साकार रूप हैं। खासकर 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications