असानांग्रे, एक सर्वोत्कृष्ट गारो गाँव है जो विलियमनगर-तुरा राजमार्ग के चैराहे पर स्थित है। यह गारो हिल्स के बड़े गाँवों में से एक है। असानांग्रे गाँव में रोंगराम समुदाय और ग्रामीण विकास खंड के मुख्यालय स्थित हैं। असानांग्रे गाँव गारो गाँव और उसके समाज का प्रतीक है।
इसके साधारण फूस के घर, न्यूनतम फर्नीचर और बर्तन तथा अत्यंत सरल जीवनशैली आपको वास्तव में ’प्रकृति में जीवन’ का अहसास कराते हैं। इस गाँव में फलों और सब्जियों के छोटे बगीचों के साथ हर जगह मछली पकड़ने के तालाब भी हैं। इस गाँव का एक ख़ास पहलू यह है कि इस गाँव में गारो का प्रसिद्ध त्योहार, वांगला नृत्य उत्सव मनाया जाता हे जो कि पूरे मेघालय में मनाया जाता है और इस दिन सारे राज्य में स्थानीय अवकाश रहता है।
यह गाँव बांग्लादेश और अन्य पड़ोसी देशों के बीच व्यापार के आदान-प्रदान के लिए बैठक का एक केंद्र भी है और ’बार्डर हाट’ के नाम से अधिक लोकिप्रय है। असानांग्रे गाँव जाने का सबसे अच्छा तरीका है एक निजी टैक्सी बुक करें या फिर शिलांग से एक एम.टी.सी. बस लेकर विलियमनगर-तुरा राजमार्ग जंक्शन तक पहुँचे।



Click it and Unblock the Notifications