पश्चिमी गारो हिल्स के जि़ला मुख्यालय, तुरा के लिए निकटतम हवाईअड्डा गुवाहाटी में है। गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलाई हवाईअड्डे से तुरा तक सीधा वाहन लेने के लिए पर्यटकों को पलटन बाज़ार अथवा आई.एस.बी.टी. तक पहुँचना होगा। गुवाहाटी से तुरा तक पहुँचने में लगभग 5 घंटे लगते हैं।