सिक्किम के उत्तर में स्थित युमथांग एक खूबसूरत स्थान है। और इसलिये इसे 'फूलों की घाटी' ठीक ही कहा जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध इस स्थान पर वसंत ऋतु के दौरान खिले गुलाब व बुरुंश जैसे सुंदर जंगली रंगीन फूल बहुत सारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, इस खूबसूरत स्थल के चारों ओर अन्य विभिन्न आकर्षक स्थल हैं।
भूगोल
युमथांग घाटी उत्तरी सिक्किम जिले में समुद्र तल से 3575 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 148 किमी की दूर है।
युमथांग एवं इसके निकटवर्ती पर्यटन स्थल
यहाँ स्थित शिंगबा रोडोडेंड्रन (बुरांश) अभयारण्य में बुरांश फूलों की 24 किस्में हैं।अप्रैल से मई के अंत तक यह अभ्यारण फूलों से लकदक रहता है। युमथांग के दाहिनी ओर स्थित गर्म पानी का झरना एक और पर्यटक आकर्षण है। यह स्थान भी हरे-भरे घास के मैदानों, शांत चीड़ वृक्षों एवं चांदी से चमकते देवदार वनों, खूबसूरत झरनों तथा नदियों के साथ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।
युमथांग में साहसिक गतिविधि के रूप में स्कींइग काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा युमथांग से 6 किमी आगे इसके उत्तर में एक शिव मंदिर है।तथा इससे 16 किमी दूरी पर स्थित युमे-सेमदोंग एक और लोकप्रिय स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications