त्रिचेंदे मंगलम महादेव मंदिर पेरिंगानद नाम के छोटे से गाँव में स्थित है। यह अडूर का प्रमुख आकर्षण है और शहर से 5 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर के इष्ट देव भगवान शिव हैं। त्योहारों के मौसम के दौरान अनेक यात्री और भक्त हजारों भक्त यहाँ की यात्रा करते हैं। त्रिचेंदे मंगलम महादेव मंदिर का प्रमुख त्योहार केट्टूकज्ह्चा है।
यह त्योहार वर्ष में एक बार मनाया जाता है और मंदिर के आस पास का क्षेत्र विभिन्न उत्सवों और प्रार्थनाओं से जीवंत हो जाता है। केट्टूकज्ह्चा रंगों और उत्साहों से भरा होता है और दर्शकों के लिए एक सुखद अनुभव प्रस्तुत करता है। इस त्योहार में एक भव्य जुलूस निकाला जाता है जिसमें सैंकडों भक्त उपस्थित होते हैं।
इस जुलूस में स्थानीय लोगों द्वारा एक बड़ा भारी लकड़ी का रथ (थेरू) और बैल (काला) बड़े उत्साह के साथ उठाया जाता है।