गुजरात-राजस्थान की सीमा पर स्थित अम्बाजी गाँव से 4 किमी की दूरी पर स्थित गब्बर पहाड़ियों को अम्बाजी माता का मूल स्थान माना जाता है। तन्त्र चूड़ामणि के एक उल्लेख के अनुसार देवी सती के हृदय का एक भाग इस पर्वत के ऊपर गिरा था। मन्दिर तक पहुँचने के लिये पहाड़ी पर 999 सीढियाँ चढ़नी पड़ती हैं। पहाड़ी के ऊपर से सूर्यास्त देखने के अनुभव भी बेहतरीन होता है।



Click it and Unblock the Notifications