विक्रमसिंगपुरम को वी के पुरम के नाम से भी जाना जाता है जो अगस्तीयार झरने के पास में स्थित है। इस स्थान को यहां कई जाति और समुदाय के लोगों के एक साथ प्रेम से रहने के कारण जाना जाता है। इस स्थान पर कई मंदिर और चर्च स्थित है जैसे - सिवान मंदिर, सिवानथियाप्पर मंदिर, नारायण स्वामी मंदिर, श्री वेणुगोपालकृष्णन मंदिर, पवित्र कलावेरी चर्च, सेंट पीटर चर्च, बाला सुब्रमण्यमस्वामी मंदिर , कोविल आदि। पास में चाय के बागानों के कारण प्रसिद्ध, मंजुलाई हिल्स भी स्थित है। इस स्थान पर काफी अच्छे स्कूल भी बने हुए है।



Click it and Unblock the Notifications