कैसर बाग अमृतसर का एक खूबसूरत गार्डन है, जिसमें मुगल और गौथिक वास्तुशिल्प का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। 1845-50 के आसपास बने इस चौकोर गार्डन के प्रवेश द्वार पर सीढ़ियां बनी हुई है, जो कि एक पुल जैसा प्रतीत होता है। पुल के बीच में इंडो-गौथिक शैली में बना एक मंदिर भी है, जो इसके सौंदर्य को और भी बढ़ा देता है।
गार्डन के मुख्य सतह पर एक आकर्षक पवेलियन है, जो कि पीले रंग के निर्माण से घिरा हुआ है। कैसर बाग में ढेरों छोटे-बड़े गुंदब बने हुए हैं, जिससे प्रकृति को अपने कैमरे में कैद करने की इच्छा रखने वाले पर्यटक अक्सर यहां आते हैं। अगर आप दिन के समय अमृतसर घूम रहे हैं, तो इस बाग में भी घूमने जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications