बाघा बॉर्डर एक सैनिक चौकी है, जो अमृतसर और लाहौर के बीच स्थित है। यह भारत-पाकिस्तान का एकमात्र सड़क सीमारेखा है और यहां विस्तृत निर्माण, सड़क और अवरोध बने हुए हैं। इस सीमा चौकी के प्रवेश द्वार को स्वर्ण जयंती गेट कहते हैं और इसके आसपास का परिवेश काफी हरा-भरा है।
वाघा बॉर्डर पर शाम के वक्त होने वाले परेड को देखने के लिए स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। साथ ही परेड से पहले होने वाला रंगारंग समारोह आपका मन मोह लेगा। वहीं परेड के दौरान आप भारत और पाकिस्तान के सैनिक को आक्रामक मुद्रा में देख सकते हैं। जब सूरज डूब जाता है तो 30 मिनट का परेड भी ड्रम और बिगुल बजने के साथ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खत्म हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications