बेंगलुरु में घुमक्कड़ी के बाद आप यहां के कॉमर्शियल स्ट्रीट से शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आप ब्रिगेड रोड और कामराज रोड के जरिए पहुंच सकते हैं। एक ओर जहां आपको बड़े ब्रांड की दुकानें नजर आएंगी, वहीं दूसरी ओर कुछ छोटे-मोटे दुकान भी आपको दिख जाएंगे। वैसे कॉमर्शियल स्ट्रीट महिलाओं के रंगीन कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की दुकानें सुबह 10.30 बजे खुल जाती हैं।
कॉमर्शियल स्ट्रीट में क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड काम नहीं करता है। आपको कैश के जरिए ही खरीददारी करनी होगी। साथ ही आप यहां मोलभाव करने से बिल्कुल भी गुरेज न करें। हालांकि यहां की ज्यादातर दुकानें महिलाओं की खरीददारी के लिए हैं, फिर भी चाय के स्टॉल और सड़क किनारे बने रेस्टोरेंट पुरुषों को खुश रखने की कोशिश करते हैं।
अगर आप खानपान में सावधानी बरतते हैं, तो आपके आप केएफसी और पिज्जा हट में जा सकते हैं। यहां के शॉपिंग, मोलभाव और जंक फूड खाने के बाद निश्चित रूप से आप पर सुस्ती हावी हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications