1909 में स्थापित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) बेंगलुरु में उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र है। यह उत्तरी बेंगलुरु में मुख्य रेलवे स्टेशन से 4 किमी दूर है।
इस संस्थान के स्थापना के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। 1892 में जमशेद जी और स्वामी विवेकानंद के बीच एक सामान्य बातचीत से इस संस्थान को बनाने का विचार आया। 1909 में मैसूर के महाराजा ने इसके निर्माण की आधारशिला रखी। विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ आईआईएससी में कुल 40 विभाग हैं। इसके अलावा यहां 6 कैंटीन, जिमखाना, फुटबॉल और क्रिकेट स्टेडियम और फेमिली रेस्टोरेंट हैं।
साथ ही अलग-अलग पुरुष और पांच महिला हॉस्टल भी हैं। इतना ही नहीं इसके कैंपस में फैकल्टी और दूसरे स्टॉफ के रहने की व्यवस्था, लाइब्रेरी, शॉपिंग सेंटर, मसाज पार्लर और बहुत कुछ है। साथ ही यहां हरियाली की भी कोई कमी नहीं है और आप विदेशी के साथ-साथ देसी पेड़ पौधों को भी देख सकते हैं।
इसके निर्माण में क्लासिकल स्टाइल का वास्तुशिल्प देखने को मिलता है। यहां से मिलने वाले शैक्षणिक डिग्री को मूल रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है। एक रिसर्च के ली दी जाने वाली पीएचडी डिग्री और दूसरी एमई और एमबीए जैसी एमएस डिग्री।



Click it and Unblock the Notifications