बेंगलुरु के हाइटेक इंफोसिस कैंपस की वास्तुशिल्पीय सुंदर को देख कर आप मोहित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। यह होसुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी में स्थित है। करीब 81 एकड़ में बने इस कैंपस की वास्तुशिल्पीय खूबसूरती देखते ही बनती है।
पिछले करीब 3 दशक से इंफोसिस बेंगलुरु का पर्याय रहा है। इंफोसिस कैंपस की सबसे ज्यादा लुभाने वाली चीज है पिरामिड आकार में बनी कांच की इमारत। कैंपस में करीब 6000 पेड़—पौधे लगे हुए हैं, जिससे यह हरियाली से ओतप्रोत नजर आता है।
वैसे तो इस भवन में एक सेंट्रल एसी सिस्टम लगा हुआ है, पर इसके अलावा कूलिंग के वेंचुरी इफेक्ट का भी इस्तेमाल किया जाता है। कई बार तो बेंगलुरु के इंफोसिस कैंपस को अमेरिका के सिलिकॉन वेली का जवाब माना जाता है। कैंपस को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि यहां काम करने वाले लोगों को ऐसा न लेग कि वह एक बड़े कार्पोरेट बिल्डिंग में काम कर रहे हैं, बल्कि वे घर जैसा अनुभव करें। अगर आप होसुर रोड से एक्सप्रेस वे की तरफ जाएंगे तो आपकी नजर इस भवन पर पड़ेगी। ऐसे में आप इसे अच्छी तरह से देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications