अर्थुनाः बांसवाड़ा जिले के सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थानों में से एक है जो एक बड़ी और प्रसिद्ध पुरातात्विक महत्व की साइट है। यहाँ उत्कृष्ठ बनावट के जटिल, 11 वीं और 12 वीं शताब्दी में निर्मित बहुत से मंदिर हैं। यहां कई धार्मिक स्थलों की खुदाई की गई है, जो भारत की समृद्धशाली विरासत के गौरवशाली अतीत को प्रकट करती है।
यद्यपि यहाँ पर मंदिरों की एक बड़ी संख्या है, पर अर्थुना को अक्सर पुराने और टूटे-फूटे मंदिरों के गाँव के रूप में उल्लेखित किया जाता है। यह क्षेत्र प्राचीन समय में परमार शासकों की राजधानी रहा है।



Click it and Unblock the Notifications