बाराह मंदिर को बाराह छत्तर के नाम से जाना जाता है जो बाराह नामक गांव में स्थित है और इसी कारण इसका नाम बाराह पड़ा। यह जगह, बस्ती शहर से 15 किमी. की दूरी पर कुनावा नदी के तट पर स्थित है। यह माना जाता है कि इस प्राचीन जगह का मूल नाम वियाग्रापुरी था।
गांव और मंदिर का पौराणिक शास्त्रों में काफी उल्लेख मिलता है। यहां स्थित मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहां एक शिवलिंग भी स्थित है। यह जगह भक्तों का पसंदीदा गंतव्य स्थल है जहां शिवरात्रि के दौरान भारी संख्या में भक्त आते है और दर्शन, पूजा - अर्चना करते है।



Click it and Unblock the Notifications