पक्के बाजार, बस्ती जिले के मुख्य बाजार का नाम है। यह बाजार शहर के केन्द्र में स्थित है और शहर व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को खरीददारी के लिए आकर्षित करती है। यह बहुत प्रसिद्ध और व्यस्त शॉपिंग इलाका है जो दिन भर लोगों से घिरा रहता है। यह बाजार लोगों की सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करता है।
यह बाजार, शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है। इस मार्केट में कई दुकानें हैं और कई प्रकार के व्यवसाय भी यहां प्रतिष्ठित किए गए हैं जिनमें अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथौलॉजी लैब, किराना स्टोर, खेल के सामान की दुकान, ज्वैलरी , कपड़ों की दुकान, गेस्ट हाउस, होटल और रेस्टोरेंट आदि शामिल है।
अगर बाजार में ज्यादा भीड़ हो, तो रिक्शा साईकिल और चार पहिया वाहन नहीं ले जाना चाहिए क्यांकि इस बाजार में पार्किंग क्षेत्र काफी सीमित है।



Click it and Unblock the Notifications