मेसर खाना मंदिर बठिंडा से 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर देवी दुर्गा और ज्वाला जी को समर्पित है। लोककथाओं के अनुसार, कमला नामक एक भक्त मंदिर की अपनी तीर्थ यात्रा को पूरा नहीं कर सका था, जिसके बाद उसने पूरी उम्र उनकी तपस्या की जिससे खुश होकर ज्वाला देवी ने उसे साल में दो बार दर्शन दिए। जिसकी वजह से यहाँ साल में दो बार मेला लगता है जहाँ लाखों की संख्या में भक्तगण ज्वाला जी के दर्शन के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications