भटकल का समुद्री तट अरब सागर के किनारे स्थित है। इस के आस पास कई पहाड़ और नारियल के पेड है। 16वीं सदी में विजयनगर साम्राज्य के दौरान यह व्यावारिक दृष्टि से एक प्रमुख बंदरगाह था। इस तट के पास विजयनगर मंदिर, जैन चन्द्रनाथ बसदी, और मुर्डेश्वर किला जैसे स्थान देखने योग्य है। कंडुका पहाड़ी पर, मध्ययुग के दौरान बने कई धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं। लाइट हाउस से आप पूरे भटकल समुन्द्र और उसके आस पास के क्षेत्र को देख सकते हैं। भटकल देखने का सब से सुहाना समय अगस्त और अक्टूबर के बीच माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications