रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य बूंदी से 45 किमी की दूरी पर है और बूंदी-नैनवा रास्ते पर स्थित है। यह विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का आवास है। तेंदुआ, सांभर, जंगली सूअर, चिंकारा, स्लॉथ भालू, भारतीय भेड़िया, लकड़बग्घा, सियार, और लोमड़ी इस अभयारण्य में देखे जा सकते है। इसे 1982 में बनाया गया था और यह 252.79 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications