गुरुद्वारा कूहनी साहिब को शुरू-शुरू में बागीचा साहिब के नाम से जाना जाता था। ऐसा माना जाता है कि गुरू गोविंद सिंह जी यहां अपने सिपाहियों के साथ एक हफ्ते के लिए ठहरे थे। पौराणिक कथा के अनुसार, उनके भ्रमण का उद्देश्य माता राज कौर से मिलना था, जो अपने पति राम राय से दूर रहने के लिए देहरादून छोड़कर यहां बस गई थी। चंडीगढ़ का यह धार्मिक केन्द्र चंडीगढ़-मनसा देवी रोड पर स्थित है। हालांकि यह एक चर्चित गुरुद्वारा नहीं है, फिर भी अगर समय हो तो यहां जरूर जाएं।



Click it and Unblock the Notifications