1967 में बना रॉक गार्ड एशिया महाद्वीप में अपनी तरह का सबसे बड़ा गार्डन है। जाकिर हुसैन रोज गार्डन के नाम से भी जाना जाने वाला यह गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है। यह 17000 तरह के पौधों से भरा हुआ है और यहां 1600 किस्म के गुलाब देखे जा सकते हैं।
गुलाब के अलावा इस खूबसूरत गार्डन में बाहेरा, कपूर, बेल, हारर और पीले गुलमोहर के पौधे भी हैं, जिनका औषधि के रूप में काफी महत्व है। इस गार्डन में सालाना रोज फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में सांस्कृतिक उत्साह होने के कारण बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक यहां आते हैं। आंखों को भाने वाला रोज गार्डन का नाजारा पर्यटकों को यहां आने पर बाध्य कर देता है। यहां हर दिन करीब 5000 पर्यटक आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications