चेरापूँजी का मॉस्मई गुफा यात्रियों के लिये सबसे आसान गुफायें हैं क्योंकि यात्री इनमें बिना किसी तैयारी या गाइड की सहायता के बहुत ही आसानी से घूम सकते हैं। 150 मीटर लम्बी इस गुफा के अन्दर प्रकाश का समुचित प्रबन्ध होने के कारण वे आसानी से रास्ता खोज सकते हैं।
गुफा के प्रवेशद्वार बड़ा है किन्तु जल्द ही यह सँकरा हो जाता है। कई मोड़ों और घुमावों के साथ इसमें काफी रोचक अनुभव होता है, लेकिन यदि काफी भीड़ हो तो साँस लेने में परेशानी हो सकती है। गुफा का अन्दरूनी हिस्सा कई प्रकार के जीव-जन्तु और पौधों की प्रजातियों का घर है और चमगादड़ तथा कीड़े-मकोड़ों के लिये उत्तम पनाहगार है।
टपकते पानी से पत्थरों पर बनी विभिन्न प्रकार की सुन्दर बनावटें प्रकृति का एक और चमत्कार हैं। मॉस्मई गुफा तक पहुँचने के लिये शिलाँग से पर्यटक टैक्सी या बस लेना सबसे बेहतर तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications