ब्लैक थंडर, कोयंबटूर शहर से 40 किमी. दूरी पर स्थित एक पार्क है जो मेत्तुपलायम में स्थित है, यह एक मनोरंजन आधारित थीम पर बना पार्क है। यह पार्क 75 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है जो काफी विशाल है। यहां 49 थ्रिलिंग और फनफील्ड़ राइड्स है। यहां की सबसे प्रसिद्ध राइड्स, वाइल्ड रिवर राइड और सर्फ हिल है।
इस पार्क परिसर में एक होटल भी है और पर्यटक यहां आकर एक रात के लिए ठहर भी सकते है। कई लोग आकर पार्क में ही ठहर जाते है क्योंकि उन्हे राइड्स में कोई मजा नहीं आता है लेकिन वो सुंदर दृश्यों को देखना चाहते है।यह पार्क नीलगिरि की तलहटी पर बना हुआ है और यहां से नीलगिरि का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है, यहां की सुंदरता को चाय और कॉफी के बागान बढ़ा देते है।
इस पार्क का प्रवेश शुल्क 450 रू. है। 10 साल से ऊपर के लोगों के लिए फीस 450 रूपए होते है और 10 साल से कम के बच्चों के लिए फीस सिर्फ 400 रूपए है।



Click it and Unblock the Notifications