सुंतीकोप्पा, कूर्ग का एक छोटा सा शहर है जो मादीकेरी और कुशलनगर के बीच में मंगलौर - मैसूर राज्य हाईवे पर स्थित है। संतीकोट्टा में कॉफी और दाल चीनी भी काफी मात्रा में पैदा होती है। यहां स्थित मधुरम्मा एस्टेट, इस क्षेत्र का सबसे एस्टेट है। यहां के स्थानीय लोगों का सबसे पंसदीदा खेल फुटबॉल है और हर साल यहां के लोगों के बीच एक मैच का आयोजन किया जाता है। यहां बाजार का दिन रविवार हो होता है और आसपास के इलाके लोग भी इस दिन यहां खरीददारी करने आते है। यहां आसपास स्थित गांव कोडागारा हल्ल्ी, काम्बीबान्ने, होसाकोटे, नाक्कूर, गारांदूर, केदाक्कल और कादेलमाने है। अगर आप शहर के शोर - शराबे से दूर कहीं समय बिताना चाहते है तो यहां आएं।



Click it and Unblock the Notifications