Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कूर्ग » आकर्षण » तालकावेरी

तालकावेरी, कूर्ग

8

तालकावेरी हिंदुओ का पवित्र तीर्थ स्‍थल है। यह ब्रह्मगिरि पहाडियों पर स्थित है और इसे कावेरी नदी का उत्‍पत्ति स्‍थल माना जाता है। यह समुद्र स्‍तर से 1276 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वर्तमान समय में यहां पर एक टैंक स्थित है जहां से कावेरी निकलती है। इस नदी के उत्‍पत्ति स्‍थल से एक झरना भी निकलता है। इस टैंक को हिंदू धर्म के अनुयायियों के बीच एक पवित्र टैंक माना जाता है।

लोग कुछ अच्‍छे दिनों में यहां स्‍नान करने आते है। पास में ही एक छोटा सा मंदिर स्थित है जो भगवान अगाथेश्‍वरा को समर्पित है और श्रद्धालु यहां भारी संख्‍या में दर्शन करने आते है। विद्धानों का कहना है कि कावेरी इसी स्‍थान से ऋषि अगस्‍य के कंमडल से निकली थी। कहा जाता है कि जब ऋषि ध्‍यान में मग्‍न थे, तभी भगवान गणेश कौए का रूप धारण करके उनके कमंडल को उठा ले गए और पहाडी पर ले जाकर रख दिया, उसके बाद वहां से कावेरी को प्रवाहित कर दिया।

लोग तालकावेरी में स्‍नान करना पवित्र मानते है, उन्‍हे लगता है कि यहां स्‍नान करने से सभी कष्‍टों से मुक्ति मिल जाती है। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण भागमंडल है जहां से तीन नदियां - कावेरी, कानाके और सुज्‍योति आदि बहती है। भागमंडल, तालकावेरी से 8 किमी. की दूरी पर स्थित है।

यहां पास में ही भगवान गणेश का मंदिर स्थित है जहां भगवान गणपति, सुब्रमण्‍यम और विष्‍णु की पूजा की जाती है। इस स्‍थान पर हर साल अक्‍टूबर और नबंवर के महीने में उत्‍सव का आयोजन किया जाता है। हर साल हजारों की संख्‍या में पर्यटक यहां दर्शन करने आते है।

शांत स्‍थान होने के अलावा, तालकावेरी प्राकृतिक सौंदर्यता से भरपूर स्‍थान है जहां आकर पर्यटक शांति से समय व्‍यतीत करते है। इस स्‍थान पर घुमावदार पहाडियां और मैदान भी स्थित है जो हरियाली से भरपूर है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed