बंसी गोपाल मंदिर, डलहौजी में भगवान कृष्ण और उनकी प्रेमिका राधा को समर्पित है। यह मंदिर मध्यकालीन युग की शिखर शैली वास्तुकला में बना हुआ है। मंदिर का निर्माण 1595 ई. में राजा बलभद्रा ने करवाया था। यहां लगे तांबे के शिलालेख में मंदिर के बारे में काफी जानकारी दी गई है।
मंदिर के प्रवेश द्वार को हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पवित्र करके लगाया गया था जिसमें कई प्रकार की धातुओं पर नक्काशी करके मंदिर में जड़वाया गया था। यहां रोमेंटिक खजुराहो की मूर्ति के कुछ नमूने भी देखने को मिलते हैं। पास में ही हरि भगवान की मूर्ति भी स्थित है।
इसके अलावा यहां आकर सूर्य भगवान, विष्णु और उमा महेश्वर भगवान के दर्शन भी मूर्ति रूप में किए जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications