Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» दांदेली

दांदेली पर्यटन – हरे-भरे घने जंगल प्रेमियों के लिये स्वर्ग

16

दांदेली कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित एक छोटा सा कस्बा है। पश्चिमी घाट के घने पतझड़ जंगलों सो घिरा दांदेली दक्षिण भारत के साहसिक क्रीड़ा स्थल के रूप में जाना जाता है।

यह शान्त शहर राज्य में एक शैक्षणिक और औद्यौगिक केन्द्र के रूप में विख्यात है और कागज उत्पादन तथा कई कागज की मिलों (वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स) के लिये जाना जाता है, जो पूरे दांदेली के भूभाग को घेरे हैं। दांदेली एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है क्योंकि यह भारत के मशहूर सफेद पानी के राफ्टिंग स्थानों में से एक है।

इसके नाम सम्बन्धी कहानी

ऐसा माना जाता है कि दांदेली उसी स्थान पर स्थित है जहाँ पर पौराणिक दण्डकारण्य था और इसी के कारण इसका दांदेली नाम पड़ा। ऐसा भी माना जाता है कि इस स्थान का नाम एक स्थानीय देवी दंडेलप्पा के कारण पड़ा जो मिराशी जमींदारों की नौकरानी थीं। अगर एक लोककथा पर विश्वास किया जाये तो दण्डकानायक नाम के एक राजा ने इन जंगलों की सुन्दरता का गुणगान किया और इनका नाम अपने नाम पर रख दिया।

पर्यटक दांदेली क्यों आते हैं

दांदेली में दांदेली वन्यजीव अभ्यारण्य है जो कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा वन्यजीव अब्यारण्य है। दांदेली वन्यजीव अभ्यारण्य को सन् 2007 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया। दांदेली वन्यजीव अभ्यारण्य के घने पतझड़ जंगलों के बीच से होकर काली नदी की सहायक नदियाँ, कनेरी नदी और नागाझरी नदी, ङोकर गुजरती हैं।

यह अभ्यारण्य पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियों के साथ-साथ कई रेंगने वाले जीवों और उभयचरों और चीतों, तेन्दुओं, काले तेन्दुओं, हाथियों, गौड़, बारासिघों, भालू, विल्लियों, जंगली साड़ों, भेड़ियों और लंगूरों के विविध जंगली प्रजातियों का प्राकृतिक वास है।

दांदेली में कयाकिंग, कनोइंग, वॉटर राफ्टिंग और काली नदी पर रात में राफ्टिंग और कनोइंग के साथ-साथ साइक्लिंग और माउन्टेन बाइकिंग जैसी साहसिक क्रीड़ा गतिविधियों की सुविधायें प्रदान करता है। यह स्थान पर्यटकों को मगरमच्छ देखने, प्राकृतिक रूप से टहलने, ट्रेकिंग, पक्षियों को देखने और ऐंग्लिंग ट्रिप के अवसरा भी देता है।

दांदेली के कुछ पर्यटक स्थल

यह स्थान उलावी मन्दिर, स्काइस प्वॉन्ट, सूपा जलविद्युत बाँध, कवला की गुफायें और सिंथेरी पत्थरों जैसे अपने प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के लिये जाना जाता है।

पश्चिमी घाट की पृष्ठभूमि में दांदेली समुद्रतल से 1551 फीट की औसत ऊँचाई पर काली नदी के किनारे स्थित है।

दांदेली कैसे पहुँचें

गोवा से 125 किमी की दूरी पर दांदेली धारवाड़, हुबली और बेलगाँव से सड़कमार्ग द्वारा भलीभाँति जुड़ा है।

दांदेली इसलिए है प्रसिद्ध

दांदेली मौसम

घूमने का सही मौसम दांदेली

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें दांदेली

  • सड़क मार्ग
    अलनावर (35 किमी), धारवाड़ (55 किमी), हुबली (72 किमी), बेलगाँव (90 किमी) और बैंग्लोर (480 किमी) जैसे स्थानों से दांदेली के लिये केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) की बसें नियमित रूप से उपलब्ध हैं। पर्यटक बैंग्लोर से डीलक्स बसों द्वारा भी यात्रा कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    अलनावर (35 किमी), धारवाड़ (55 किमी), हुबली (72 किमी), बेलगाँव (90 किमी) और बैंग्लोर (480 किमी) जैसे स्थानों से दांदेली के लिये केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) की बसें नियमित रूप से उपलब्ध हैं। पर्यटक बैंग्लोर से डीलक्स बसों द्वारा भी यात्रा कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    90 किमी की दूरी पर स्थित बेलगाँव हवाईअड्डा दांदेली के लिये सबसे नजदीक है। दांदेली के लिये सबसे नजदीक अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा बैंग्लोर अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है जो दांदेली से 481 किमी की दी स्थित है। यह एशिया, अमरीका, यूरोप और मध्यपूर्वी देशों से आने वाले पर्यटकों के लिये यह सबसे बढ़िया विकल्प है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Jun,Fri
Return On
20 Jun,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Jun,Fri
Check Out
20 Jun,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Jun,Fri
Return On
20 Jun,Sat