रिज पॉइन्ट डिगबोई शहर का शानदार और आश्चर्यजनक दृश्य प्रस्तुत करता है। डिगबोई के प्रमुख पर्यटक स्थलों के रूप में यह स्थान शहर के नजदीक ही स्थित है। यह केवल शहर का शानदार दृश्य ही नहीं प्रस्तुत करता बल्कि पर्यटक यहाँ से पूर्वी हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियाँ भी देख सकते हैं।
रिज पॉइन्ट जाते समय आप शहर के आश्चर्यजनक दृश्यों को भी देख सकते हैं। दृश्य स्थल तक की यात्रा में अंग्रेजों की मौजूदगी का अहसास गहराई से किया जा सकता है। रिज पॉइन्ट के इस ऊँचे स्थान पर पहुँच कर डिगबोई तेल शोधन कारखाना और युद्ध समाधि क्षेत्र को चिन्हित करना काफी रोमाँचक होता है।
ठण्ड के महीनों में बर्फ से ढके हिमालय को देखना बहुत अच्छा लगता है। हलाँकि पर्यटकों को शानदार हिमालय का दृश्य को देखने के लिये साफ आसमान और अच्छे मौसम का इन्तजार करना पड़ सकता है।