डिंडीगुल पहाड़ियाँ शहर की सबसे प्रमुख विशेषता है क्योंकि शहर का नाम इसी के नाम पर रखा गया है। डिंडीगुल नाम की उत्पत्ति दो शब्दों थिंडू अर्थात तकिया और कल अर्थात पत्थर से मिलकर हुई है। पहाड़ी के ऊपर से शहर का नजारा दिखता है और पहाड़ी तकिये के आकार में है जिसके कारण इसका नाम पड़ा।
डिंडीगुल किला इन्हीं पहाड़ियों के ऊपर स्थित है। पहाड़ी के ऊपर से शहर का सम्पूर्ण परिदृश्य दिखाता है। जब आप यहाँ आयें तो डिंडीगुल पहाडियों पर आने की सलाह दी जाती है। पहाड़ी के ऊपर की ताजी हवा आपके थके-माँदे मन को तरो-ताजा कर देगी।



Click it and Unblock the Notifications