श्री कोट्टाई मरिअम्मन कोविल देवी मरिअम्मन को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि 200 वर्ष पूर्व निर्मित इस प्रचीन मन्दिर की मूर्ति को महान शासक टीपू सुल्तान द्वारा स्थापित किया गया था। मन्दिर में विनायक, मुरूगा, मदुरै वीरन, काली और दुर्गा की भी मूर्तियाँ हैं। मन्दिर की संरचना वर्गाकार है। मन्दिर की प्रशासन व्यवस्था न्यास के प्रभारी देखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications