यह घाटी समुद्र स्तर से 6500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है जो चारों तरफ घने जंगलों से घिरी रहती है। यह घाटी कई टूरिस्ट प्वांइट से घिर हुई है जिसमें से एक थुंबा भी है जो चिंता नाल्हा पर बना है। थुंबा, एक सबसे ऊंचा प्वांइट है जो भद्रेवाह और चिंता वैली को डिवाइड करता है। यह जगह भद्रेवाह का सबसे ऊंचा प्वांइट है। यहां हिंदू धर्म के पूज्यनीय, भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है। यहां आने वाले पर्यटक बग्गन से थुंबा तक घुडसवारी का मजा भी उठा सकते है। सुब्रनाग पीक और सुब्रनाग मंदिर भी इस घाटी में दर्शनीय स्थल हैं।



Click it and Unblock the Notifications