यह मंदिर हिंदू धर्म में पूज्यनीय देवी शीतला माता को समर्पित है। शीतला माता को हिंदू धर्म में एक बीमारी का रूप माना जाता है जिसे पढ़ी - लिखी भाषा स्मॉल चिकनपॉक्स कहते है। यह मंदिर यहां की छोटी सी पहाड़ी रेहोसरा में स्थित है।
मंदिर में स्थित मूर्ति के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं। नवरात्र के आठवें दिन मंदिर में बड़ा उत्सव मनाया जाता है जिसमें देवी की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। हजारों श्रद्धालु इस दौरान यहां आते है और प्रसाद चढ़ाते हैं। मंदिर में प्रसाद के रूप में भेड़ के बच्चे की बलि दी जाती है और उसका मीट प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications