इरोड के राजकीय संग्रहालय में तमिलनाडु की कला, मानव विज्ञान और पुरातत्व से सम्बन्धित वस्तुयें प्रदर्शित हैं। सन् 1987 में स्थापित यह संग्रहालय बहुआयामी है। यह राज्य भर में कला और संस्कृति के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। विशेषज्ञों के अनुसार इस संग्रहालय का कलात्मक महत्व बहुत अधिक है।
संग्रहालय रविवार को भी खुला रहता है। यह शुक्रवार तथा महीने के दूसरे शनिवार को बन्द रहता है। संग्रहालय में कई पौराणिक व्यक्तित्व हैं। संग्रहालय ने हमेशा अपना एक अलग ही कलात्मक महत्व पाने की कोशिश की है और समय के साथ यह इसे कायम रखने में सफल रहा है।
प्राचीन काल के कई आलेख यहाँ रखे हैं जो आम लोगों के लिये बहुत आकर्षक हैं। संग्रहालय का क्षेत्रफल बारह सौ वर्ग फीट से अधिक है। यहाँ के अधिकारीगण इस संग्रहालय के लिये और भी विशिष्ट वस्तुयें एकत्रित करने के लिये अथक प्रयास कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications